जमशेदपुर : इंटक की बैठक में शामिल होने गए टाटा वर्कर्स यूनियन के महामंत्री सतीश सिंह और सहायक सचिव नितेश राज ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाक़ात की. नयी दिल्ली के न्यू झारखंड भवन में यह मुलाक़ात हुई. उनके साथ इंटक के नेता बिजय खान समेत अन्य लोग मौजूद थे. इस दौरान गुरूजी शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी ली गयी. मुख्यमंत्री ने गुरुजी के बारे में जानकारी देने के बाद ट्रेड यूनियन की स्थिति पर चर्चा की. इस दौरान महामंत्री सतीश सिंह ने उनको बताया कि हाल में चार लेबर कोड आ रहा है, जो एक परेशानी का सबब बनने वाला है. इसको लेकर रणनीति तैयार करने की जरूरत है. जमशेदपुर की स्थिति और इंडस्ट्रियल टाउन के गठन को लेकर भी कई मुद्दों पर चर्चा हुई. करीब आधे घंटे तक यह मुलाकात हुई जिसमें समसामयिक विषयों पर चर्चा की गई. खासकर मजदूरों की स्थिति के बारे में मुख्यमंत्री ने कई सारी जानकारी यूनियन नेताओं से ली.



