जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र में समय कंस्ट्रक्शन के डायरेक्टरो का विवाद अब सतह पर आ गया है. इस मामले को लेकर साकची थाना में समय कंस्ट्रक्शन के डायरेक्टर अनूप रंजन ने एक अन्य डायरेक्टर राजेश कुमार सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है. गौरतलब है कि राजेश सिंह ने शुक्रवार को अनूप रंजन समेत तीन डायरेक्टर के खिलाफ केस दायर किया था जिसके जवाबी कार्रवाई के तौर पर यह केस किया गया है. इसके तहत यहां आरोप लगाया गया है कि साक्षी आम बागान के पास स्थित समय कंस्ट्रक्शन के ऑफिस में राजेश कुमार सिंह अनाधिकृत रूप से कार्यालय में घुसे और वहां घुसकर पैसे की मांग करने लगे और जान से हाथ धोने की धमकी देने लगे. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. निदेशक राजेश सिंह ने कहा है कि विद्वेष की भावना के साथ अनूप रंजन ने यह केस किया है और वह इस मामले में कानूनी सहायता लेंगे. उन्होंने कहा कि घटना के दिन वह अपने दफ्तर में गए थे लेकिन उनको घुसने नहीं दिया गया और उनके सामान की चोरी कर ली गई है. इस मामले में पुलिस को सूचित किया गया जिसके बाद पुलिस वहां पहुंची. इसके अलावा कोई भी मामला नहीं है. सारे आरोप बेबुनियाद है.



