
जमशेदपुर : टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु ने सारे दस ऑफिस बियररों के एरिया को विभाजित कर दिया है. उनके काम और उनकी जिम्मेदारियों के साथ-साथ उनके विभागों के बारे में भी सूची जारी कर दी गयी है. इसके तहत सबको विभागों को बांटा गया है. इसके तहत महामंत्री सतीश सिंह को पूरे यूनियन के सुपरविजन और को-ऑर्डिनेशन के सारे कामकाज की जानकारकी दी जायेगी. इसके तहत इंसेंटिव बोनस (आइबी), रिऑर्गेनाइजेशन के सारे प्रस्तावों पर विचार किया जायेगा. सारे पदाधिकारियों और कमेटी मेंबरों के साथ मीटिंग करने के बाद वे ही आरओ और आइबी का फैसला लेंगे. टाटा वर्कर्स यूनियन के डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह को सारे विभागों के समूहों के बीच समायोजन करने का अधिकार दिया गया है. यूनियन उपाध्यक्ष शहनवाज आलम और सहायक सचिव सरोज कुमार सिंह एलडी 2, ट्यूब डिवीजन, सर्विसेज पुल, एमइडी, एमइडी पीएसडी व कैंटीन, इलेक्ट्रिक टीएंडडी, एफएमडी, एसएमडी, प्रोक्योरमेंट, आइबीएमडी, साइंटिफिक सर्विसेज, एफएमइ, इंजीनियरिंग सर्विसेज का प्रभार दिया गया है. यूनियन उपाध्यक्ष शत्रुघ्न राय और सहायक सचिव अजय कुमार चौधरी को मेडिकल, सीआरएम बारा, एचएसएम, टेलीकॉम, ऑटोमेशन, कोक प्लांट, इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट, इक्वीपमेंट एमएस, एफपी प्लानिंग, न्यू बार मिल, मर्चेंट मिल और लाइम प्लांट का प्रभार दिया गया है. उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह और सहायक सचिव नितेश राज को पिलेट प्लांट, सीआरएम पावर सिस्टम, बीपीएच, सिंटर प्लांट, एलडी 3, कारपोरेट व फाइनांस, डब्ल्यूआरएम, एसएनटीआइ का प्रभार दिया गया है. उपाध्यक्ष संजीव तिवारी और कोषाध्यक्ष हरिशंकर सिंह को ए टू एफ ब्लास्ट फर्नेस, जी ब्लास्ट फर्नेस, एच ब्लास्ट फर्नेस, आइ ब्लास्ट फर्नेस, एलडी 1, सिक्यूरिटी, आरएमएम, एफएमएम, फायर व सेफ्टी विभाग को प्रभार दिया गया है. यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु सब पर मोनिटरिंग करेंगे.




