
जमशेदपुर: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास एमजीएम अस्पताल मंगलवार को करीब 12.03 बजे पहुंचे. पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को एमजीएम अस्पताल में 12.07 बजे कोरोना वैक्सीन की पहली डोज दी गयी. वैक्सीन लेने के बाद उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लेना जरुरी है. इसके कोई भी साइट इफेक्ट नहीं है.अपने पास भ्रम की स्थिति नहीं रखे. विदित हो कि इससे पूर्व एक मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री जयशंकर व उपराष्ट्रपति वैकेंया नायडू ने अपने अपने क्षेत्र में कोरोना की वैक्सीन ली. इसके बाद सभी भाजपा के शीर्ष नेताओं को आदेश दिया गया कि वे अपने अपने क्षेत्र में कोरोना का टीका लगाए.



