जमशेदपुर : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन समेत कई ज्वलंत मुद्दों पर उपाध्यक्ष संजय सिंह के नेतृत्व में बनाये गये दबाव का रिजल्ट गुरुवार को सामने आया. यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु ने ऑफिस बियररों की मीटिंग की. गौरतलब है कि करीब एक सप्ताह पहले करीब एक सप्ताह पहले टाटा वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष संजय सिंह ने ऑफिस बियररों की बैठक बुलाने को लेकर ऑफिस बियररों के वाट्सएप ग्रुप में दबाव बनाना शुरू किया था. इसके बाद ऑफिस बियररों ने मीटिंग भी की थी. यह पहली बार हुआ था कि यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु, महामंत्री सतीश सिंह और डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह को छोड़कर आठ निचले अधिकारियों ने बैठक की थी और उपाध्यक्ष शहनवाज आलम को अध्यक्ष के साथ वार्ता कर मीटिंग कराने के लिए अधीकृत किया था. इसके लिए एक सप्ताह का समय दिया गया था. इसके करीब एक सप्ताह के बीतने के एक दिन बाद ही अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु ने गुरुवार को मीटिंग की. इस मीटिंग में अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु के अलावा महासचिव सतीश सिंह, डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह, कोषाध्यक्ष आमोद दुबे, उपाध्यक्ष शहनवाज आलम, संजय सिंह, संजीव तिवारी, राजीव चौधरी, सहायक सचिव नितेश राज, अजय चौधरी और श्याम बाबू मौजूद थे. (नीचे भी पढ़ें)
इस दौरान पदाधिकारियों ने टाटा स्टील के होने वाली दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त की. सभी ने हाल में लॉजिस्टिक में हुई मौत पर दो मिनट का मौन रखकर शोक भी रखा. उपस्थित पदाधिकारियों ने कर्मचारियों के मुद्दे को मीटिंग में उठाया. अध्यक्ष ने कहा कि सेफ्टी विजिट, जो सारे पदाधिकारी विभागों में शुरू किये है, उसे सभी लोग जारी रखे. पदाधिकारियों ने ग्रेड रिवीजन सही तरीके से करने पर जोर दिया. अध्यक्ष ने कहा कि ग्रेड रिवीजन पर शीघ्र वार्ता शुरू किया जायेगा. अध्यक्ष ने बताया कि आइबी पर प्वाइंट वैल्यू, पेंडिंग आइबी और वार्षिक बोनस पर बात की जायेगी. अध्यक्ष ने कहा कि कॉमन ग्रेड स्ट्रक्चर के समझौता का हर हाल में पालन किया जायेगा. पदाधिकारियों ने कमेटी मेंबरों की ट्रेनिंग शुरू करने का आग्रह किया, जिसे अध्यक्ष ने कहा कि इस पर प्रबंधन से बातचीत हो रही है. अधय्क्ष ने कहा कि वे ऑफिस बियररों की मीटिंग समय समय पर करते रहेंगे. कमेटी मेंबरों के खिलाफ हो रहे ऐक्शन पर भी चिंता जतायी गयी, जिस पर अध्यक्ष ने बातचीत करने का आश्वासन दिया. इसके साथ ही विभिन्न मुद्दों को लेकर सारे पदाधिकारियों के साथ अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु की चल रहा गतिरोध समाप्त हो गया है.














