
जमशेदपुर : टाटा वर्कर्स यूनियन, जमशेदपुर द्वारा स्वर्गीय यूएन प्रसाद की पुण्यतिथि टाटा वर्कर्स यूनियन परिसर में मनाया गया. उनकी याद में शोकसभा का आयोजन किया गया एवं पुष्प अर्पित कर स्वर्गीय यूएन प्रसाद की आत्मा की शांति की कामना की गयी. इस अवसर पर टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी, महासचिव सतीश कुमार सिंह, सह-अध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह ने स्वर्गीय यूएन प्रसाद की जीवनी पर प्रकाश डाला. उनके अलावा टाटा वर्कर्स यूनियन के कर्मचारी डॉएमएस सिंह मानस’ ने स्वर्गीय यूएन प्रसाद की जीवनी की जानकारी विस्तृत रूप से दी. साथ ही सभी ने भी उनके नेतृत्व क्षमता का अनुशरण अपने जीवन एवं यूनियन में करने की प्रेरणा ली. शोकसभा में टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी, महासचिव सतीश कुमार सिंह, सह-अध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष संजीव तिवारी, सहायक सचिव अजय कुमार चौधरी, कोषाध्यक्ष हरिशंकर सिंह, टाटा वर्कर्स यूनियन कार्यकारिणी समिति के कई सदस्यगण एवं टाटा वर्कर्स यूनियन के कर्मचारिंगण आदि उपस्थित थे. अंत में स्वर्गीय यूएन प्रसाद की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर सभा की समाप्ति की गई.




