
जमशेदपुर : जमशेदपुर में इन दिनों चोरों ने अपना आतंक कायम कर रखा है. बीते दिनों ही परसुडीह के लोको मोड़ के पास चोरों ने दो दुकान में चोरी की थी. इधर दूसरे दिन ही चोरों ने गोलमुरी की एक दुकान को निशाना बनाया. चोरों ने गोलमुरी बाजार स्थित मनीष अग्रवाल के दुकान का ताला तोड़ उनके दुकान में चोरी की. घटना की जानकारी उन्हे तब हुई जब वे सुबह दुकान खोलने पहुंचे. उन्होंने देखा की उनके दुकान का ताला टूटा हुआ है. उन्होंने गल्ले की जांच की तो पाया कि गल्ले से 90 हजार रूपए नकद गायब है. दुकान में लगे सीसीटीवी का डीवीआर भी गायब है. उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई. मिली जानकारी के अनुसार मनीष फिनाइल का व्यापार करते है. फिलहाल पुलिस अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज करने की तैयारी कर रही है.




