जमशेदपुर : टाटा स्टील की अधिकृत यूनियन टाटा वर्कर्स यूनियन की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन और पूर्व शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन को श्रद्धांजलि दी गई. यूनियन के कांफ्रेंस हॉल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 2 मिनट का मौन रखकर दोनों नेताओं को श्रद्धांजलि दी गई. (नीचे भी पढ़े)
टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नू के नेतृत्व में आयोजित श्रद्धांजलि सभा के दौरान लगभग सारे पदाधिकारी मौजूद थे. इस दौरान गुरुजी शिबू सोरेन के आदर्शों पर विस्तार से बातचीत की गई और शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के कार्यों की भी प्रशंसा की गई और उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया.











