
जमशेदपुर : टाटानगर आरपीएफ के अपराध नियंत्रण शाखा ने गोविंदपुर में छापेमारी कर टिकेट की दलाली करने वाले आरएस प्रिंटिंग शॉप में छापेमारी कर दुकान के संचालक पिंकू झा को गिरफ्तार किया है. छापेमारी के दौरान पिंटू के पास से रेलवे ने 11 टिकट बरामद किया गई. मिली जानकारी के अनुसार टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में टिकट को अवैध तरीके से बिक्री की जा रही है. इसके बाद टीम का गठन कर छापेमारी की गई. पिंकू झा को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.















