
आदित्यपुर : आदित्यपुर थाना अंतर्गत नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 7 की रहनेवाली नवविवाहिता 20 वर्षीय दशमी प्रधान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. गम्हरिया स्टेशन रोड स्थित ज्योत्सना भवन में मृतका अपने पति पंकज प्रधान के साथ किराए के मकान में रहती थी. पति ने बताया कि उसका 7 महीने पूर्व ही दशमी प्रधान से विवाह हुआ था. उसने बताया कि वह रोज की तरह 6 बजे ड्यूटी गया था, पड़ोस में रहनेवाले ने करीब 10 बजे उसे पत्नी की आत्महत्या किए जाने की सूचना दी. दशमी प्रधान मूल रूप से खरसावां की रहनेवाली थी. घटना की जानकारी मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तफ्तीश में जुट गई है.



