
जमशेदपुर : टाटानगर रेलवे स्टेशन से स्कूटी की चोरी करने के मामले में आरपीएफ ने जीआरपी के साथ मिलकर किये गये अभियान के तहत दो लोगों को चोरी के स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों में आदित्यपुर के धीराजगंज निवासी बोलाई कालिंदी उर्फ समीर कालिंदी और कदमा भाटिया बस्ती निवासी रमेश तिवारी शामिल है. (नीचे भी पढ़ें)
बताया जाता है कि 8 मार्च को स्टेशन से एक स्कूटी की चोरी की गयी थी. स्कूटी में एटीएम और पिन भी था. इसको लेकर जीआरपी थाना में एक एफआइआर दायर किया गया था. इसकी जांच की जा रही थी. इस बीच एटीएम से छोटा गम्हरिया के पास अपराधियों ने एक एटीएम से करीब 20 हजार रुपये की निकासी कर ली, जिसके बाद पुलिस ने छापामारी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया. उनके पास से स्कूटी को भी जब्त कर लिया गया.




