जमशेदपुर: रंजीत मेहरा म्यूजिक द्वारा निर्मित ‘जोकर’ म्यूजिक वीडियो रविवार 9 जनवरी को रिलीज हुई। वहीं वीडियो रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। इसके साथ ही फैंस इस म्यूजिक वीडियो को पसंद कर रहे हैं। इसे यूट्यूब पर रिलीज किया गया हैं। आपको बता दे कि रंजीत मेहरा प्रोडक्शन के इस म्यूजिक वीडियो को देखकर फैंस काफी इमोशनल होते नजर आ रहे हैं। थिंक ए ड्रीम टीम के डायरेक्टर प्रसेनजित महतो ने बताया कि इस म्यूजिक वीडियो निर्माण करने के पीछे हमारा मूल उद्देश्य प्रतिभाओं को बढ़ावा देना हैं।इस म्यूजिक वीडियो के माध्यम से यह दिखाने की कोशिश की हैं कि हमारा समाज कैसे एक कलाकार का मज़ाक उड़ाकर उनकी मनोबल को नीचे गिराता हैं। इसे बनाने के पीछे कई लोगों की मेहनत हैं। म्यूजिक वीडियो में सीएफएक्स मिक्स मास्टर चंद्रदीप कुमार की अहम भूमिका रही हैं। साथ ही वीडियो में दीपांशु विश्वकर्मा डीओपी के रूप में कार्य किया हैं। असिस्टेंट कैमरामैन सरोज कुमार एवं शिव का भी सहयोगिता रही हैं। वही अभिजीत ठाकुर, शिव पारेया, शिवशंकर ठाकुर आदि की भी अहम योगदान रहा।