• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Saturday, June 6, 2026
33 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

telangana-labours-arrives-tatanagar-तेलंगाना से 879 यात्री श्रमिक स्पेशल ट्रेन से पहुंचे टाटानगर, खुद जमशेदपुर के डीसी व एसएसपी ने की आवभगत-video

telangana-labours-arrives-tatanagar-तेलंगाना से 879 यात्री श्रमिक स्पेशल ट्रेन से पहुंचे टाटानगर, खुद जमशेदपुर के डीसी व एसएसपी ने की आवभगत-video
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : नोवल कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण के कारण घोषित लॉक डाउन के दौरान दक्षिण भारत में फंसे झारखंड के विभिन्न जिलों यथा पूर्वी सिंहभूम, रांची, खूंटी, हजारीबाग, चतरा, गुमला, देवघर, पलामू, गढ़वा, लातेहार, बोकारो, जामताड़ा, गोड्डा तथा अन्य जिलों के श्रमिकों को लेकर श्रमिक स्पेशल ट्रेन गुरुवार को टाटानगर रेलवे स्टेशन पहुंची. अपने गृह राज्य पहुंचकर श्रमिक काफी खुश दिखे तथा व्यवस्थाओं को लेकर राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया. श्रमिकों के साथ महिलाएं एवं बच्चे भी थे. स्टेशन से श्रमिकों को पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने उनके गृह जिला हेतु चिन्हित बस में बैठाते हुए रवाना किया. सिविल डिफेंस के वॉलंटियर की निगरानी में श्रमिकों को निर्धारित रूट के बसों में बैठाया गया. पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया प्रखंड के एक श्रमिक को कदमा में संस्थागत क्वारंटाइन कराया गया है. पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त रविशंकर शुक्ला एवं वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ एम तमिल वाणन श्रमिकों के आगमन से लेकर उनकी रवानगी तक स्टेशन परिसर की तमाम व्यवस्थाओं पर नजर बनाये हुए थे. टाटानगर रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद सभी श्रमिकों का मेडिकल थर्मल स्क्रीनिंग कर स्वास्थ्य की जांच कराई गयी. साथ ही श्रमिकों का हाथ सैनेटाइज कराते हुए उन्हें मास्क उपलब्ध कराये गये. उपायुक्त के निर्देश पर श्रमिकों को सुरक्षित एवं स्वच्छतापूर्वक उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचाने की व्यवस्था की गयी थी. स्पेशल ट्रेन प्रातः करीब 5 बजे टाटानगर रेलवे स्टेशन पहुंची. इसके पूर्व उपायुक्त एवं एसएसपी ने रेलवे स्टेशन पहुंचकर सारी तैयारियों का जायजा लिया तथा प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं मेडिकल टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने श्रमिकों के आगमन को लेकर सोशल डिस्टेंसिंग संबंधी, मेडिकल स्क्रीनिंग, मास्क की उपलब्धता इत्यादि सभी आवश्यक तैयारियों को देखा और इसका सख्ती से अनुपालन करने का निदेश दिया. वहीं श्रमिकों के साथ सहानुभूति पूर्ण व्यवहार बनाये रखने की भी बात कही. 

स्टेशन परिसर में थी सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था
श्रमिकों को आगमन को लेकर स्टेशन में सुरक्षा की भी पुख्ता व्यवस्था की गयी थी ताकि विधि व्यवस्था की कोई समस्या उत्पन्न ना हो. प्लेटफार्म, स्टेशन व उसके आसपास झारखंड पुलिस के साथ आरपीएफ, जीआरपी के पदाधिकारी एवं जवानों की तैनाती की गयी थी. स्टेशन पर पुलिस अधीक्षक नगर सुभाष चंद्र जाट, रेल एसपी आनन्द प्रकाश, अपर जिला दंडाधिकारी नंदकिशोर लाल, कार्यपालक दंडाधिकारी मनमोहन प्रसाद तथा अन्य दंडाधिकारी भी मौजूद थे.  

सिविल सर्जन के नेतृत्व में हुई श्रमिकों की स्क्रीनिंग :
रेलवे स्टेशन पर सिविल सर्जन डॉ महेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में चिकित्साकर्मियों की टीम द्वारा सभी श्रमिकों का थर्मल स्क्रीनिंग किया गया. श्रमिकों के हाथों में सैनेटाइजर दिया गया. उन्हें मास्क भी प्रदान किया गया. इसके अलावा थर्मल स्क्रीनिंग कर श्रमिकों को वहां से सहायता केन्द्र के लिए विदा किया गया.  

ADVERTISEMENT

श्रमिकों को गृह जिला भेजने हेतु कुल 32 बसों की थी व्यवस्था
स्पेशल ट्रेन प्लेटफार्म संख्या-1 पर रूकी थी. प्लेटफार्म पर ट्रेन के आगमन के उपरांत सर्वप्रथम ट्रेन के आगे की एक बोगी एवं एक बोगी पीछे से प्रवासी श्रमिकों को उतारा गया. एक बोगी के सभी श्रमिकों के उतर जाने के बाद क्रमानुसार दूसरे बोगी को खोलकर श्रमिकों को उतारा गया. स्टेशन परिसर में बस की व्यवस्था थी. प्लेटफार्म से लेकर बस में बैठने तक श्रमिकों से सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का  अनुपालन कराया जा रहा था. प्लेटफार्म से लेकर स्टेशन परिसर तक सोशल डिस्टेंसिंग के अनुपालन हेतु विशेष व्यवस्था (गोल घेरा) की गयी थी. वहीं बसों में भी सोशल डिस्टेंसिंग की पुख्ता व्यवस्था थी. जमशेदपुर जिला प्रशासन गढ़वा द्वारा 9 बस, पलामू 15, चतरा एवं लातेहार द्वार 04-04 बसों की व्यवस्था की गयी थी, शेष अन्य जिलो के लिए पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन द्वारा वाहन की व्यवस्था कर श्रमिकों को उनके गन्तव्य स्थान को रवाना किया गया. 

जमशेदपुर के डीसी रविशंकर शुक्ला.

सुरक्षा के दृष्टिकोण से की गयी थी बेरिकेटिंग
श्रमिकों के आगमन को लेकर रेलवे स्टेशन पर बेरिकेटिंग की गयी थी. कोई भी श्रमिक इधर-उधर नहीं चले जाएं और सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन हो, इसके लिए बैरिकेटिंग की गयी थी. साथ ही उसके आसपास पर्याप्त संख्या में सुरक्षा कर्मी लगाये गये थे. नगर पुलिस अधीक्षक खुद स्टेशन पर डटे रहे. वे सुरक्षाकर्मियों को आवश्यक दिशा निदेश दे रहे थे. सुरक्षा में झारखंड पुलिस के अलावा जीआरपी एवं आरपीएफ के जवान लगाये गये थे. बोगी के गेट के समक्ष सुरक्षा जवान तैनात थे, ताकि बिना अनुमति दरवाजा नहीं खोला जाये. साथ ही बाहर की गतिविधियों कराने हेतु पुलिस जवान श्रमिकों से संवाद स्थापित कर थे ताकि उनके बीच ऊहापोह की स्थिति ना रहे.

रेलवे स्टेशन परिसर में हेल्प डेस्क
रेलवे स्टेशन परिसर में श्रमिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हिए हेल्प डेस्क भी कार्यरत किया गया था. उपायुक्त के निर्देश पर श्रमिकों को जानकारी एवं मदद हेतु हेल्प डेस्क का गठन किया गया था, जिसमें पदाधिकारी/कर्मी प्रतिनियुक्त किए गये थे. यहां रेलवे की ओर से एआरएम विकास कुमार, अपर उपायुक्त सौरव कुमार सिन्हा, जिला परिवहन पदाधिकारी दिनेश रंजन, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार, जमशेदपुर सदर सीओ अनुराग कुमार तथा अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे. 

[metaslider id=15963 cssclass=””]
Developer

Developer

Related Posts

Jamshedpur death : जमशेदपुर में भीषण गर्मी का असर, बिहार के व्यक्ति की एमजीएम अस्पताल में मौत
खबर

Jamshedpur death : जमशेदपुर में भीषण गर्मी का असर, बिहार के व्यक्ति की एमजीएम अस्पताल में मौत

June 6, 2026
Jamshedpur tata steel uisl plantation campaign : विश्व पर्यावरण दिवस पर टाटा स्टील यूआइएसएल ने लगाए 1,000 पौधे, विभिन्न संस्थाओं व कंपनियों में भी 800 पौधे किये वितरित
खबर

Jamshedpur tata steel uisl plantation campaign : विश्व पर्यावरण दिवस पर टाटा स्टील यूआइएसएल ने लगाए 1,000 पौधे, विभिन्न संस्थाओं व कंपनियों में भी 800 पौधे किये वितरित

June 5, 2026
jamshedpur bjp-विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा जुगसलाई मंडल ने चलाया ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान, कई स्थानों पर लगाए फलदार पौधे, पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प
खबर

jamshedpur bjp-विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा जुगसलाई मंडल ने चलाया ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान, कई स्थानों पर लगाए फलदार पौधे, पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प

June 5, 2026
Next Post
jamshedpur-mgm-hospital-incident-एमजीएम अस्पताल में पुलिस जवान को अस्पताल के ही कर्मचारी के बच्चे ने पीटकर किया घायल, सुरक्षाकर्मियों में गुस्सा

jamshedpur-mgm-hospital-incident-एमजीएम अस्पताल में पुलिस जवान को अस्पताल के ही कर्मचारी के बच्चे ने पीटकर किया घायल, सुरक्षाकर्मियों में गुस्सा

jamshedpur-illegal-work-जमशेदपुर में लॉकडाउन के बीच माफियाओं का कमाल, को-ऑपरेटिव कॉलेज में पेड़ों को काटकर बेचा

jamshedpur-illegal-work-जमशेदपुर में लॉकडाउन के बीच माफियाओं का कमाल, को-ऑपरेटिव कॉलेज में पेड़ों को काटकर बेचा

west-singhbhum-पश्चिम सिंहभूम पुलिस को उड़ाने की नक्सली साजिश विफल, पांच आइइडी केन बम बरामद

west-singhbhum-पश्चिम सिंहभूम पुलिस को उड़ाने की नक्सली साजिश विफल, पांच आइइडी केन बम बरामद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन की वार्ता के दौरान उभरा गतिरोध, टाटा वर्कर्स यूनियन ने बुलायी कमेटी मीटिंग

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata workers union committee meeting : टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मीटिंग में वेज रिवीजन के मुद्दे पर हंगामा, कमेटी मेंबरों ने अध्यक्ष को घेरा, अध्यक्ष ने कहा – बेहतर वेज रिवीजन होगा, देर है, पर दुरुस्त समझौता करने की कोशिश होगी, देखिये किसने क्या सवाल उठाया

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Monsoon arrives: इंतजार खत्म ! केरल पहुंचा मॉनसून, झारखंड में एक सप्ताह की देरी से आ सकता है मॉनसून, जानें कब कहां होगी बारिश

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope Know Your Day Saturday 6th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 6 जून 2026

Jamshedpur death : जमशेदपुर में भीषण गर्मी का असर, बिहार के व्यक्ति की एमजीएम अस्पताल में मौत

Jamshedpur tata steel uisl plantation campaign : विश्व पर्यावरण दिवस पर टाटा स्टील यूआइएसएल ने लगाए 1,000 पौधे, विभिन्न संस्थाओं व कंपनियों में भी 800 पौधे किये वितरित

jamshedpur bjp-विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा जुगसलाई मंडल ने चलाया ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान, कई स्थानों पर लगाए फलदार पौधे, पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प

Jamshedpur Kshatriya samaj sampurn bharat : क्षत्रिय समाज संपूर्ण भारत ने बारीडीह विजया गार्डन में लगाये 25 पौधे

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur death : जमशेदपुर में भीषण गर्मी का असर, बिहार के व्यक्ति की एमजीएम अस्पताल में मौत

Jamshedpur tata steel uisl plantation campaign : विश्व पर्यावरण दिवस पर टाटा स्टील यूआइएसएल ने लगाए 1,000 पौधे, विभिन्न संस्थाओं व कंपनियों में भी 800 पौधे किये वितरित

jamshedpur bjp-विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा जुगसलाई मंडल ने चलाया ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान, कई स्थानों पर लगाए फलदार पौधे, पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प

Jamshedpur Kshatriya samaj sampurn bharat : क्षत्रिय समाज संपूर्ण भारत ने बारीडीह विजया गार्डन में लगाये 25 पौधे

jamshedpur eya foundation- टाटा स्टील फाउंडेशन के सहयोग से विश्व पर्यावरण दिवस पर ईया फाउंडेशन ने किया 51 पौधों का वृक्षारोपण, बच्चों को किया पुरस्कृत

Jamshedpur bjp obc morcha plantation : विश्व पर्यावरण दिवस पर जमशेदपुर महानगर भाजपा ओबीसी मोर्चा ने किया पौधारोपण, कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति दोहराई प्रतिबद्धता

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News