
जमशेदपुर : टेल्को को-ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड अपने सदस्यों को नये वित्तीय वर्ष में गिफ्ट देने जा रही है. 5 मई से इसका वितरण शुरू होगा. वैसे सदस्य, जो 31 मार्च 2022 तक सदस्य है, उनको यह गिफ्ट दिया जायेगा. 1 सितंबर 2021 के बाद मृत या सेवानिवृत सदस्यों को भी इसका लाभ दिया जायेगा. सारे सदस्यों को कहा गया है कि वे लोग सोसाइटी की ओर से टेल्को रिक्रिएशन क्लब में सुबह नौ बजे से शाम 4 बजे तक गिफ्ट वितरण के लिए जगह सुनिश्चित की गयी है. ऐसे लोगों को अपना गेट पास और ए फोर साइज के पेपर में सेल्फ अटेस्टेड फोटोकॉपी भी लेकर आने को का गया है, जिसके बदले सबको गिफ्ट दिया जायेगा. सदस्यों को गिफ्ट के तौर पर कुचिना का इको ग्लास गैस बर्नर दिया जायेगा यानी गैस चूल्हा दिया जायेगा. वैसे सदस्यों के लिए कुचिना के सारे सेट की जानकारी के लिए एक डिस्प्ले भी लगाया जायेगा, जिसके माध्यम से लोग कुचिना का सेट खरीद सकते है, जिसके लिए कंपनी की ओर से छूट भी दी जायेगी जबकि हर माह कर्मचारियों के सैलेरी से पैसे काटकर दी भी जायेगी. आसान किश्तों में यह सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी. 5 मई से लेकर 15 मई तक टाटा मोटर्स के कर्मचारियों को यह गिफ्ट वितरित किया जायेगा जबकि टाटा हिताची और टाटा मोटर्स की अन्य कंपनियों से जुड़े सदस्यों को 15 मई को ही दिया जायेगा. 5 मई को टिकट संख्या 261654 से 322118 तक के कर्मचारियों को गिफ्ट दिया जायेगा जबकि 6 मई को 322134 से 380296 तक, 7 मई को 380297 से 381343 तक, 8 मई को 381344 से 382238 तक, 9 मई को 382239 से 383202 तक, 10 मई को 383204 से 387832 तक, 11 मई को 387833 से 390282 तक, 12 मई को 390283 से 391198 तक, 13 मई को 391200 से 392327 तक, 14 मई को 392329 से 397374 तक जबकि 15 मई को टिकट संख्या 397375 से 890039 तक के कर्मचारियों को गिफ्ट दिया जायेगा. 15 मई को सारे बचे हुए सदस्यों को गिफ्ट दे दिया जायेगा.






