नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली एक बार फिर आतंकी हमले की आशंका को लेकर फुल अलर्ट मोड में है. जानकारी के अनुसार दिल्ली में एक बार फिर आतंकी हमले की साजिश को लेकर इनपुट मिले हैं, जिसको लेकर सुरक्षा एजेंसियां पूरी दिल्ली में हाई अलर्ट मोड में आ गई हैं. मिल रही सूचनाओं के अनुसार लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आतंकी लाल किले के आसपास एक बार फिर धमाके की साजिश रच सकते हैं. इसके अलावा चांदनी चौक के एक प्रमुख मंदिर के भी आतंकियों के निशाने पर होने की आशंका जताई गई है. (नीचे भी पढ़ें)
एक न्यूज चैनल की रिपोर्ट के अनुसार लश्कर के आतंकी विगत 6 फरवरी को पाकिस्तान के इस्लामाबाद की एक मस्जिद में हुए धमाके के बाद भारत में भी खौफनाक साजिश को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं. खुफिया एजेंसियां इसके इनपुट मिलने के बाद से ही लाल किला, चांदनी चौक एवं उसके आसपास के धार्मिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. भीड़भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गई है. (नीचे भी पढ़ें)
बताते चलें कि विगत वर्ष 10 नवंबर को राजधानी दिल्ली में एक ब्लास्ट हुआ था, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कुछ लोग गंभीर रूप से जख्मी भी हुए थे. उस विस्फोट में जिस वाहन का इस्तेमाल हुआ था, वह करीब तीन घंटे तक लाल किला क्षेत्र की पार्किंग में खड़ी रही थी. उस घटना ने राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिये थे. इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे देश में कई स्थानों पर छापामारी भी की थी. जांच के क्रम में एक आतंकी मॉड्यूल का खुलासा भी हुआ, जिसके तार फरीदाबाद से जुड़़े पाये गए थे.












