
Jamshedpur : कपाली थाना अंतर्गत डंगोड़ी के रहने वाले रुस्तम खान के घर चोरों ने दरवाजे की कुंडी तोड़कर करीब एक लाख रुपये के गहने की चोरी कर ली. घटना बीती रात की बतायी जाती है. जानकारी के अनुसार रुस्तम खान अपनी पत्नी के साथ अपने ससुराल गए हुए थे. चोरों ने उसी दौरान घटना को अंजाम दिया.
रुस्तम सुबह अपने ससुराल से घर लौटे, तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है. यह देख कर उन्हें शह हुआ. घर के अंदर जाकर देखा, तो सोने की दो अंगूठी, चेन और 10 हजार रुपये नगद चोरी चले गये हैं. इसके बाद उन्होंने स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दी. सूचना पाकर पुलिस वहां पहुंची और जांच में जुट गयी है.







