
जमशेदपुर : जमशेदपुर के टिमकेन कम्पनी के 50 या उससे अधिक आयु के कर्मचारियों की मेडिकल जांच शुरू हो गयी है. कम्पनी के अधिकारी और कर्मचारी सभी के लिए यह रूटीन चेक अप बताया जा रहा है. इस जांच में एक्स रे, ब्लड चेक, प्रेसर समेत अन्य को शामिल किया गया है। इस जांच के लिए करीब 300 लोगो के नामों की सूची लगाई गई है. नोटिस के अनुसार 6 से 9 अगस्त तक साकची स्थित साई स्केन में मेडिकल जांच होगी. हालांकि अभी कोरोना का संकट चल रहा है इसलिए जांच का मतलब बढ़ गया है पर कम्पनी में ऐसे रूटीन चेक अप कहा जा रहा है. इससे उम्र अधिक हो रहे लोगों की शारीरिक स्थिति पता चल जाएगी किसको क्या बीमारी है और कम्पनी उसके अनुसार काम तय करेगी. कम्पनी प्रबन्धन द्वारा एहतियात के तौर पर यह कदम उठाया गया है. वैसे योजना के मुताबिक, कोरोना को देखते हुए यह जांच चल रही है. 50 से ऊपर के जितने भी लोग है, वे अगर कहीं भी बीमार है तो उनको छुट्टी दे दिया जायेगा ताकि वे लोग कोरोना के संक्रमण से बचे रहे. इसके अलावा आने वाले भविष्य में क्या होना है, इसकी भी जांच की जा रही है.





