जमशेदपुर : टिमकेन कंपनी के कर्मचारियों का वेज रिवीजन समझौता पर सोमवार को हस्ताक्षर हो गया. समझौते पर डीएलसी अरविंद कुमार के अलावा प्रबंधन की ओर से कंपनी के डायरेक्टर राजीव शाश्वत, प्लांट जनरल मैनेजर हिमांशु मिश्रा, दिनेश सिंह असिस्टेंट जनरल मैनेजर ह्यूमन रिसोर्स, निशांत कुमार डिविजनल मैनेजर ऑपरेशन, रौनक भाटिया डिप्टी प्लांट कंट्रोलर, मनीष शर्मा डिविजनल मैनेजर, अतनु राय सीनियर मैनेजर मेंटेनेंस, अभिषेक हर्षदीप मैनेजर एम्पलाई रिलेशंस जबकि यूनियन की ओर से अध्यक्ष आस्तिक महतो, महासचिव विजय यादव, डिप्टी प्रेसिडेंट अनिल पांडेय, रविंद्र प्रसाद, उपाध्यक्ष पवन शर्मा, शुभाशीष प्रधान, सुधीर कुमार राय, बीरेंद्र प्रसाद, सहायक सचिव अरुण कुमार, कमलेश यादव, राधाकांत वर्मा, बबलू कर्मकार, कोषाध्यक्ष अजय कुमार भौतिक ने किया. (नीचे देखे पूरी खबर)

समझौता तीन साल के लिए हुआ, जो 1 मई 2026 से 30 अप्रैल 2029 तक लागू होगा. समझौते से लगभग 200 कर्मचारी को लाभ होगा. समझौते के तहत कर्मचारियों के वेतन में मासिक 11150 रुपए की बढ़ोतरी होगी. इस बढ़ोतरी में बेसिक, डीए के साथ विभिन्न एलाउंसेस भी शामिल है. मई एवं जून महीने का एरियर जुलाई माह की सैलरी के साथ मिलेगा. कर्मचारियों के बेसिक में मासिक 3,572 रुपए का लाभ मिलेगा. हाउस रेंट औऱ कन्वयांस अलाउंस यूनिफॉर्म एलाउंस में कुल मासिक बढ़ोतरी 6,977 रुपए की गई है. पीएफ एवं ग्रेच्युटी में 601 रुपए की मासिक बढ़ोतरी होगी. यूनियन के अध्यक्ष आस्तिक महतो एवं महामंत्री विजय यादव ने 3 साल के लिए हुए बढ़िया वेतन समझौता को ऐतिहासिक बताया और कहा कि आने वाले समय में भी यूनियन एवं प्रबंधन कंपनी एवं मजदूर हित में मिलकर काम करती रहेगी. यूनियन ने समय पर बढ़िया वेतन समझौता के लिए प्रबंधन को भी धन्यवाद दिया है.




