
सरायकेला : जिले के तिरुलडीह थाना क्षेत्र के कूदा गांव में गुरुवार की रात चंदा कालिंदी के खपरैल के मकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई. जिसके बाद पूरे इलाके में अफरातफरी मच गया. वही आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के लोग चंदा कालिंदी के घर पहुंचे और आग को बुझाने का प्रयास किया. ग्रामीण जब तक कुछ समझ पाते तब तक आग पूरे घर मे फैल गयी थी. आग लगने से चंदा कालिंदी के घर मे रखे अनाज, कपड़ा, बिस्तर, कुर्सी, घर मे रखे वाद्ययंत्र आदि समान जल कर राख हो गया. ग्रामीणों के मुताबिक करीब 40 हजार रुपये का नुकसान बताया जा रहा है. वही पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मुआवाजे की मांग की है. वही आग लगने की सूचना मिलते ही शुक्रवार की सुबह झाविमो कला संस्कृति मंच के जिलाध्यक्ष सह समाजसेवी सुग्रीब महतो पीड़ित के घर पहुंचे और बिजली विभाग के अधिकारियों से बात की और हर संभव मदद दिलाए जाने का आश्वासन दिया.



