
जमशेदपुर : टाटा स्टील की अनुषंगी इकाई टिस्को ग्रोथ शॉप की अधीकृत यूनियन टिस्को मजदूर यूनियन ने अपना कामकाज शुरू क दिया है. यूनियन की ओर से मजदूर हितों में फैसला लेने की शुरुआत कर दी गयी है. इसके तहत विभागों में उनका जोरदार स्वागत भी हो रहा है. नयी कमेटी के अध्यक्ष शिवलखन सिंह समेत अन्य पदाधिकारियों का वीजी गोपाल स्टडी सेंटर में गुरुवार को भव्य स्वागत किया गया. इस स्वागत समारोह में शिवलखन सिंह के अलावा महासचिव अजय दास, डिप्टी प्रेसिडेंट राजकुमार प्रधान, उपाध्यक्ष लक्ष्मण साहू, संयुक्त सचिव श्रीलाब ठाकुर समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे. सारे लोगों का मजदूरों ने साथ दिया और कहा कि वे लोग हर घड़ी साथ है और किसी भी हाल में राकेश्वर पांडेय को इंट्री होने नहीं देंगे.







