बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के खंडामौदा गांव के पास सड़क पार कर रहे साईकिल सवार गांव निवासी परितोष पाईकिरा (38) एक ट्रक की चपेट में आ गया. परितोष पाईकिरा की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी है.ट्रक चालक ने घटना स्थल से वाहन लेकर फरार हो गया है. सड़क दुर्घटना होने के पश्चात आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया है. ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन द्वारा सड़क दुर्घटना को कम करने के लिए उचित पहल नही किया जा रहा है, जिसकारण आये दिन एनएच पर दुर्घटना होती है और सड़क दुर्घटना में ग्रामीण की मौत हो रही है. समाचार लिखे जाने तक जाम स्थल पर वार्ता करने के लिए कोई भी पदाधिकारी नही पहुंचे है. सड़क के दोनों और वाहनों की कतार लग गयी है.







