जमशेदपुर : चर्च में आराधना के बाद सुबह 9:30 बजे से जमशेदपुर पेरिश के चेयरमैन अरुण बरवा की अध्यक्षता में आम सभा (एजीएम) लगभग 200 लोगों की उपस्थिति में सम्पन्न हुई. पूर्व सचिव श्री द्वारा पेरिश में हो रहे कार्यों का उल्लेख अपने प्रतिवेदन में किया तथा पूर्व कोषाध्यक्ष द्वारा ऑडिट रिपोर्ट तथा नया सत्र 2026-27 के बजट को पेश किया गया जिसे सर्वसम्मति से पास कर दिया गया. सभा में मुख्य रूप से पास्तरीय सेवकाई, पेरिश के विकास कार्य तथा तीन संगठन डब्ल्यूएफसीएस, डीसीवाइएम यूथ और सनडे स्कूल को मजबूती प्रदान करने पर चर्चाएं हुई. (नीचे भी पढ़ें)
पेरिश चुनाव की प्रक्रिया चीफ को-ऑर्डिनेटर ऑफ इलेक्शन श्री जोय रुण्डा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई. कुल वैध वोट 590 पड़े, सिर्फ दो अमान्य हुए। कुल उम्मीदवार 9 थे, जिनमें 5 अगले सत्र 2026-2029 के लिए चुने गए. इसके तहत नयमन भिन्सेंट सोय को 420 वोट, सोसन कुजूर को 394 वोट, रिमोन बारला को 393 वोट, एरिक बानसिंग को 383 वोट और रोशन टोप्पो को 360 वोट मिले. चुनाव संचालन कराने में अरुण बरवा, अनुकरण कलुण्डिया, मरकस मुर्मू, सिरका, डीकन मधुर अतीत तिर्की, डीकन सोमन बास्के, जोय रुण्डा, अंचल प्रकाश तिर्की, मरकस सबन मरकस कलुण्डिया तथा सभी 17 लोकल (मण्डली) के सदस्य थे. अन्त में धन्यवाद ज्ञापन अंचल प्रकाश तिर्की के द्वारा दिया गया तथा चेयरमैन अरुण बरवा द्वारा सभी विजेता प्रतिभागियों के लिए विशेष प्रार्थना की गई तथा आशिष वचन द्वारा सभा समाप्त की गई.







