जमशेदपुर : टाटा स्टील द्वारा संचालित टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) की टीएमएच इंप्लाइज को-ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड द्वारा टीएमएच परिसर में दो नये शव वाहन एंबुलेंस की सेवा शुरू की गयी. इसका उदघाटन टाटा स्टील मेडिकल सर्विसेज की महाप्रबंधक (जीएम) डॉ विनिता सिंह ने किया. इस अवसर पर अस्पताल के सभी डिपार्टमेंट हेड, को-ऑपरेटिव सोसाइटी के सदस्य एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित थे. (नीचे भी पढ़े)
यह सुविधा टाटा स्टील के कर्मचारियों के अलावा गैर कर्मचारियों के लिए भी उपलब्ध रहेगी. इससे आम जनता को भी लाभ मिलेगा. कार्यक्रम के दौरान डॉ विनिता सिंह ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह सेवा कठिन समय में परिवारों को सम्मानजनक एवं बेहतर सहयोग प्रदान करेगी. इन नए शव वाहन एंबुलेंस के जुड़ने से अस्पताल की सेवाओं में और मजबूती आएगी तथा जरूरतमंदों को समय पर सहायता मिल सकेगी.



