जमशेदपुर : जमशेदपुर के समाहरणालय सभागार (डीसी ऑफिस) में उपायुक्त के निर्देशानुसार यातायात एवं सड़क सुरक्षा से संबंधित बैठक आयोजित की गयी. बैठक में एसडीएम धालभूम अर्नव मिश्रा, अपर उपायुक्त संतोष गर्ग, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर राहुल जी आनंद जी, डीटीओ धनंजय व अन्य संबंधित विभागीय पदाधिकारी, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधि मौजूद रहे. समीक्षा के क्रम में मार्च माह में हुई 48 सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त की गई. (नीचे भी पढ़े)

सड़क दुर्घटना के कारणों की समीक्षा में यह बात सामने आई कि चालकों की लापरवाही एवं यातायात नियमों का अनुपालन नहीं करने के कारण ज्यादा दुर्घटनाएं हुई है. गलत दिशा में वाहन चलाना, तेज रफ्तार और ड्रिंक एंड ड्राइव भी हादसों के प्रमुख कारण रहे हैं. लापरवाही से वाहन चलाने वाले चालकों पर जुर्माना के साथ साथ लाइसेंस रद्द करने, यात्री वाहनों, मालवाहक वाहन तथा स्कूल वैन पर ओवरलोडिंग करने एवं सड़क में जहां तहां रोक कर सवारी उतारने-चढ़ाने के मामले पर वाहन ऑनर की जिम्मेवारी तय करते हुए कार्रवाई करने का निदेश दिया गया. (नीचे भी पढ़े)

इसके अलावे स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों के बीच यातायात नियमों को लेकर जागरुकता बढ़ाने पर जोर दिया. हिट एंड रन मामलों में प्रभावित परिजनों को मिलने वाली मुआवजा के भुगतान में तेजी लाने का निर्देश दिया गया. सड़क दुर्घटना में घायल लोगों को गोल्डन ऑवर में अस्पताल पहुंचाने के लिए तीन गुड समारिटन अनुज कुमार सिंह (मुसाबनी थाना प्रभारी), रामदेव हेम्ब्रम (मुसाबनी) एवं बागुन केराई (चाकुलिया) को 2-2 हजार नगद एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया.



