
जमशेदपुरः जमशेदपुर की जुगसलाई पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले दो चोरों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए चोरों में जुगसलाई इस्लाम नगर निवासी मो अरमान उर्फ कुबड़ा और उसका साथी मो शाहरुख उर्फ सापो शामिल है. पुलिस ने इनकी निशानदेही में चोरी की गई स्कूटी भी बरामद की है. पुलिस ने जब इनसे पूछताछ की तो इन्होंने बताया कि दोनो ने बीते दिनों दोनो ने आदित्यपुर से एक डाला टेंपो भी चोरी किया था जिसे उन्होंने बिष्टुपुर राम मंदिर के पास खड़ा कर रखा है. पुलिस ने चोरी की टेंपो भी बरामद की है. पूछताछ में दोनो ने बताया कि बाइक को चोरी करने के बाद बंगाल में जाकर औने पौने दाम में बेच दिया करते थे. पुलिस ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. बता दे कि 18 जुलाई को जुगसलाई निवासी विशाल तपाड़िया की स्कूटी चोरी हो गई थी. विशाल द्वारा जुगसलाई थाना में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था. पुलिस ने अनुसंधान कर पहले मो अरमान को गिरफ्तार किया जिसके बाद उसने चोरी की बात कबूल करते हुए अपने साथी का नाम बताया.






