
चाकुलिया : दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अर्चना जोशी ने चाकुलिया स्टेशन की निरीक्षण करने पहुंची. स्टेशन परिसर में चाकुलिया के ग्रामीणों ने वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश सिंह के नेतृत्व में सात सूत्री मांग सौंपा. सौंपे गए ज्ञापन में मांग किया है कि हावड़ा हटिया क्रिया योगा एक्सप्रेस का ठहराव बंद कर दिया गया है इसे अविलंब बहाल किया जाए, हावड़ा रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस को टाटानगर होकर प्रतिदिन चलाया जाए, कोरोना काल से पहले चलने वाली हावड़ा पुरुलिया लालमती एक्सप्रेस, बिरसा मुंडा एक्सप्रेस, हावड़ा घाटसिला लोकल, टाटानगर चाकुलिया लोकल समेत सभी पैसेंजर ट्रेन को पूर्ववत चलाया जाए. वही चाकुलिया स्टेशन के दक्षिण क्षेत्र के लोगों के लिए एक मीनिंग टिकट काउंटर खोला जाए, दक्षिण जर्जर सड़क के मरम्मत यथाशीघ्र किया जाए, चाकुलिया स्टेशन में पुरुषोत्तम एक्सप्रेस के ठहराव कि हमारे चिर प्रतीक्षित मांग पर विचार करते हुए इसे सुनिश्चित किया जाए. (नीचे भी पढ़ें)
चाकुलिया की मारवाड़ी महिला मंच की सदस्यों ने ज्ञापन सौंपकर लिफ्ट लगवाने की मांग की
चाकुलिया स्टेशन की निरीक्षण करने के पश्चात चाकुलिया की मारवाड़ी महिला मंच की महिलाओं ने जीएम अर्चना जोशी से मिलकर मांग पत्र सौंपा. सौंपे गए मांग पत्र में मांग कहा गया कि खड़गपुर और टाटानगर स्टेशन के बीच चलने वाली बंद पड़ी पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन शुरू किया जाए और स्टेशन परिसर में वृद्ध-वृद्धाओं के सहुलियत के लिए फुट ओवरब्रिज पर लिफ्ट लगवाने की मांग की है. वही ग्रामीणों ने रेलवे की दोनों जर्जर सड़क की मरम्मत कराने और सड़क पर लाइट लगवाने की मांग की है. अवसर पर जीएम ने लोगों को आश्वस्त किया कि जल्द ही ट्रेनों का परिचालन सामान्य रूप से शुरू होगी और उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई की जाएगी. मौके पर गणेश रूंगटा, दिनेश सिंह, गोपन परिहारी, मुरारी सिंह, पार्षद प्रतिनिधि प्रदीप मल्लिक, मारवाड़ी महिला मंच की राजश्री रूंगटा, सरोज रूंगटा, वीणा रूंगटा, उमा लौधा, राजकुमारी रूंगटा समेत अन्य उपस्थित थे.





