
जमशेदपुरः जमशेदपुर में आज सुबह से धूप खिली हुई है. इसके साथ ही राज्य में मध्यम दर्जे के बादल भी छाए हुए है. झारखंड के लगभग सभी जिलों में 10 अगस्त से झमाझम बारिश होने के आसार है. बंगाल की खाड़ी में कम दबाव की स्थितियां बन रही है. जिसके कारण चक्रवात बन सकता है. इसके बाद दक्षिण-पूर्व मानसून हवा का रूख झारखंड राज्य की ओर हो सकता है. जिससे झारखंड के अधिकांश हिस्सों में झमाझम बारिश होने की संभावना है. इसको लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार रांची, गुमला, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग, धनबाद, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, बोकारो समेत अन्य जिलों में भारी बारिश की आसार है. वहीं रविवार को जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था. इसके साथ ही राज्य में 6 एमएम बारिश हुई थी.




