
जमशेदपुर : झारखंड में सोमवार को पूरे दिन धूप खिली रही. धूप के साथ-साथ उमस ने भी थोड़ा परेशान किया. इसके साथ ही झारखंड के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार राज्य में आज मॉनसून सक्रिय रहेगा. वहीं जिले के अधिकांश हिस्सों में बारिश होगी. इस दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. आज जमशेदपुर में धूप के कारण तापमान में वृद्धि हुई है. वहीं जमशेदपुर में बीते दो दिन से लगातार रूक-रूक कर हो रही बारिश के बाद आज मौसम साफ हुआ है. इस दौरान जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.





