
जमशेदपुर : झारखंड व आस-पास के इलाकों में मौसम लगातार बदल रहा. आज आसमान में रुक-रुक कर तेज धूप खिली है. इसके साथ बादल भी छाय रहे. इस दौरान शहर में बीते सोमवार को रूक -रूक कर बारिश होती रही. इस दौरान शहर के कुछ इलाकों में बारिश हुई और 13 एमएम बारिश रिकॉर्ड किया गया. मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक शहर में आज भी बूंदा-बांदी होगी. वहीं बूंदा-बांदी के कारण आद्रता ज्यादा होने से मंगलवार को शहर में उमस की महसूस की जायेगी. केवल आज ही नहीं अगले चार दिन मौसम का यही रूख कुछ इसी तहत देखने को मिलेगा. 5 सितंबर के बाद ही मौसम साफ रहेने के आसार हैं. जानें अगले छह दिन का पूर्वानुमान तापमान.
तिथि — न्यूनतम — अधिकतम
31 अगस्त — 33.0 — 25.0
1 सितंबर — 34.0 — 26.0
2 सितंबर — 34.0 — 26.0
3 सितंबर — 34.0 — 26.0
4 सितंबर — 34.0 — 26.0
5 सितंबर — 34.0 — 26.0



