
जमशेदपुरः शहर में गुरुवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे. जिससे तापमान में गिरावट आयी है. गुरुवार को जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गयी. वहीं बुधवार को दिन भर उमस व गर्मी के बाद शाम होते ही लोगों को राहत मिली. शाम लगभग 4 बजे चारों ओर अंधेरा छा गया और लगातार दो घंटों पर रुक -रुक कर गरज के साथ झमाझम बारिश होती रही. बारिश के होने से गुरुवार को बादल छाये हुए है. बुधवार को जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई. वही 36 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई. मौसम विभाग का कहना है कि अगले एक सप्ताह तक गरज के साथ बारिश की संभावना है. बुधवार से शनिवार तक बारिश आसमान में बादल छाये रहेगे और बारिश होगी. वही रविवार को मौसम साफ रहेगा. एक दिन बाद पुनः सोमवार से बुधवार तक बारिश का अनुमान है. अगले सात दिन का मौसम पूर्वानुमान.तिथि — अधिकतम —- न्यूनतम –9 जुलाई —- 35.0 — 26.0—10 जुलाई—- 35.0 —-26.0— 11 जुलाई —-37.0 — 27.0 —12 जुलाई — 36.0 — 27.0—13 जुलाई — 35.0 — 27.0






