रामगोपाल जेना,चक्रधरपुर:विधायक सुखराम उरांव के गांव बनमालीपुर में आयोजित शनि देव की पूजा शनिवार को संपन्न हुआ. शनिवार की सुबह पंडित सूर्यमनी कर और पंडित गिरधारी दास द्वारा पूजा पाठ किया गया. जिसमें विधायक सुखराम पूरे परिवार साथ शामिल हुए. शनिवार की दोपहर को हवन यज्ञ किया गया. जिसमें विधायक सुखराम उरांव और धर्मपत्नी नवमी उरांव समेत पुरे परिवार के सदस्य हवन कुंड में आहुति दी.(नीचे भी पढ़े)

तत्पश्चात पूजा संपन्न करने के बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण किया गया. विदित हो कि शुक्रवार की सुबह शनि देव महाराज की प्रतिमा स्थापित कर पूजा प्रारंभ किया गया. शनिवार को पूजा का समापन हुआ. शनिवार होने के कारण शनि देव महाराज का विसर्जन नहीं हुआ. विदित हो कि विधायक सुखराम उरांव प्रत्येक वर्ष परिवार और क्षेत्र की सुख शांति और समृद्धि के लिए शनि देव महाराज का आराधना करते हुए प्रतिमा का पूजा करते हैं. पूजा में परिवार के सभी सदस्य शामिल होकर शनि देव की पूजा अर्चना कर प्रसन्न करते हैं.











