
जगन्नाथपुर: जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के 21 वर्षीय युवती से शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है. जगन्नाथपुर पुलिस ने युवती के लिखित आवेदन पर कांड दर्ज करते हुए युवक मो0 कासिफ अली को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया.थाना प्रभारी मधुसूदन मोदक ने बताया कि युवती ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है जिसमे युवती ने कहा है कि वह गोइलकेरा थानाक्षेत्र की रहने वाली है पिछले चार वर्षो से जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में रह रही है. आरोपी मो कासिफ अली से पिछले तीन वर्षों पहले जान पहचान हुई थी ओर दोनो के बीच प्रेम प्रसंग हुआ. उसी समय से आरोपी युवती को शादी का प्रलोभन देकर कई बार शारीरिक सम्बन्ध बनाया. इस दरमयान युवती का एक बच्चा भी हो गया, युवती बराबर शादी के लिए जिद करती तो आरोपी टाल मटोल करता था और बाद में शादी कर लेंगे कहता था परन्तु सोमवार के सुबह को आरोपी कासिफ अली ने युवती से शादी करने से इनकार कर दिया तथा आरोपी ने युवती को मारपीट कर घर से निकल दिया. इसलिए युवती ने तंग आकर जगन्नाथपुर थाना में आवेदन देकर थाना प्रभारी मधुसूदन मोदक से न्याय की गुहार लगाई है. थाना प्रभारी मोदक ने युवती के दिये आवेदन पर कांड दर्ज कर त्वरित करवाई करते हुए थाना के पुअनि रंजीत यादव, सअनि उमेश प्रसाद, तारकनाथ सिंह एवं सस्त्र बल के साथ जाकर आरोपी कासिफ अली को जगन्नाथपुर से गिरफ्तार कर लिया तथा जेल भेज दिया.














