
चाईबासा : सिंहभूम की सांसद गीता कोड़ा के प्रयास से पश्चिमी सिंहभूम जिला के लगभग 50 लोग अपने गृह जिला पहुंचे, जो ओड़िशा में विभिन्न निजी कंपनियों में दिहाड़ी मजदूरी कर अपनी जीविका चला रहे थे। लॉकडाउन की अवधि में उन्हें विभिन्न प्रकार की परेशानी हो रही थी जिससे उन्होंने सांसद गीता कोड़ा को अवगत कराया था। इस पर सांसद गीता कोड़ा ने संज्ञान लेते हुए जिला के उपायुक्त को पत्र एवं स्थानीय लोगों की सूची प्रेषित कर ओड़िशा में फसे हुए मजदूरों को अपने गृह जिले लाने की बात कही जिसके बाद शुक्रवार को उनलोगों को गृह जिला लाने के लिए चाईबासा से ओड़िसा बसों भेजा गया जिससे वो लोग सुरक्षित अपने गृह जिला पहुंचे जिसके बाद वो लोग उन्होंने सांसद गीता कोड़ा के प्रति आभार व्यक्त किया कि आपके अथक प्रयास से ही इन विकट परिस्थितियों में गृह जिला लौटना संभव हो पाया।






