रामगोपाल जेना / चक्रधरपुर: पश्चिम सिंहभूम के बंदगांव थाना के जलमय एनएच 75 मुख्य मार्ग में एक अज्ञात व्यक्ति का शव बंदगांव पुलिस ने जब्त किया है. जानकारी के मुताबिक बंदगांव थाना प्रभारी दुर्गा शंकर मंडल को ग्रामीणों ने सूचना दिया कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गयी है और वह अज्ञात व्यक्ति का शव सड़क के किनारे पड़ा हुआ है. थाना प्रभारी घटनास्थल पहुंचकर मृतक के शव को जब्त कर लिया. आसपास के लोगों को जानकारी देने के बाद भी उस व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई. इसके बाद पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर भेज दिया और और शव को शीत घर में रख दिया गया है. पुलिस के मुताबिक इस व्यक्ति के बारे में अगर किसी को कोई सूचना मिलती है तो अभिलंब थाना में खबर करें जिससे मृतक के परिजनों को उसका शव दिया जा सके. मृतक हल्का पीला रंग का फूल कमीज एवं ब्लू रंग का पैंट पहने हुए हैं. पुलिस शव की पहचान करने में जोर से जुटी हुई है .समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है.



