गम्हरिया: सरायकेला जिले के गम्हरिया थाना पुलिस ने बीते 15 मई को गजिया से बांसलीकोचा जाने वाले मार्ग से बरामद सीनी के मुरुप निवासी देवानंद प्रधान के शव मामले का खुलासा करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है. एसडीपीओ समीर संवैया ने बताया कि आपसी रंजिश में देवानंन्द की पुलिस की गिरफ्त में आए युवकों में शरद महतो, प्रवीण प्रधान एवं विष्णु प्रधान शामिल है.(नीचे भी पढ़े)
पुलिस ने उनके पास से मृतक का पैशन प्रो मोटरसाइकिल, घटना में प्रयुक्त कार और दो स्मार्टफोन बरामद किया है. उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर उनके नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था. टीम ने तकनीकी एवं मानवीय साक्ष्यों के आधार पर तीनों को गिरफ्तार किया है. इस मामले में एक अन्य अभियुक्त फरार चल रहा है जिसकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है. उन्होंने बताया की हत्या के पीछे का कारण आपसी दुश्मनी है. सभी ने कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है.



