
चाईबासा- पश्चिमी सिंहभूम जिला के नए उपायुक्त अनन्य मित्तल ने आज निवर्तमान जिला उपायुक्त अरवा राजकमल से पदभार ग्रहण किया. प्रभार ग्रहण करने के बाद उपायुक्त ने कहा कि मेरी प्राथमिकता वही रहेगी जो सरकार की प्राथमिकताएं हैं. उन्होंने कहा कि अभी स्वास्थ्य से जुड़ी कोविड-19 महामारी चल रही है जिसके प्रसार को रोकना भी हमारी प्राथमिकताएं रहेगी और मेरा प्रयास होगा कि जिले के सभी लोगों को सशक्त कर सके. उन्होंने कहा कि पूर्व के वरीय पदाधिकारियों के द्वारा जो यहां कार्य किया गया है उसे भी गति प्रदान किया जाएगा. उपायुक्त ने कोविड-19 महामारी को लेकर जिलेवासियों से अपील किया कि वायरस संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए सावधानी बरतना आवश्यक है. उन्होंने कहा कि जैसा हम देख रहे हैं कि वायरस संक्रमण का द्वितीय लहर आया हुआ है ऐसे में घर से बाहर निकलने के दौरान अपना मास्क पहनकर चलें, समय-समय पर हाथों को साफ करें एवं सेनेटाइजर का प्रयोग करें. मौके पर जिला के उपविकास आयुक्त संदीप बख्शी, आईटीडीए निदेशक सुनील कुमार, अपर उपायुक्त एजाज अनवर, गोपनीय प्रभारी-सह-जिला आपूर्ति पदाधिकारी अमित कुमार सहित अन्य पदाधिकारी गण उपस्थित थे.













