रामगोपाल जेना
चाईबासा : प्रतिबंधित भा०क०पा०( माओ०) नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ सारंडा /कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है, जिसके आलोक में चाईबासा पुलिस, कोबरा 209 बटालियन, झारखण्ड जगुआर एवं सी०आर०पी०एफ० 60 बटालियन, 197 बटालियन, 174 बटालियन, 193 बटालियन, 134 बटालियन, 26 बटालियन की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है. (नीचे भी पढ़ें)

इसी क्रम में प्रतिबंधित भा०क०पा० (माओ०) नक्सली संगठन के एक अज्ञात दस्ता कोल्हान क्षेत्र में भ्रमणशील होने की सूचना प्राप्त हुई, जिसके आलोक में आज दिनांक 22.02.2025 से एक संयुक्त अभियान जेटेया थाना के आस- पास पहाड़ी / जंगली क्षेत्र में प्रारंभ किया गया है। अग्रतर सर्च अभियान के दौरान आज दिनांक 22.02.2025 को जेटेया थानान्तर्गत झिरझोर के आस-पास जंगली / पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाये गये 02 (दो) आइइडी बरामद कर सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से विनिष्ट किया गया है। संचालित नक्सल विरोधी अभियान जारी है। उनके पास से दो दो किलो का दो आइडी बम बरामद किया गया है. बताया जाता है कि यह आइइडी बम को पुलिस को उड़ाने के लिए ही लगाये गये थे.



