
चक्रधरपुर : चक्रधरपुर में एक लव जिहाद का मामला प्रकाश में आया है, जिसमें युवक चक्रधरपुर का है जबकि 24 वर्षीय युवती दिल्ली की रहने वाली है. वह दिल्ली के प्रेम विहार करावल नगर की रहने वाली है. युवती ने बताया कि चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के मुजाहिद नगर निवासी मोहम्मद फिरोज का पुत्र जावेद अख्तर उर्फ जाविद सैफी दिल्ली में उसके मोहल्ले में टेंट हाउस में लाइटिंग का काम करता था. उससे युवती को प्रेम हो गया, जिसे युवक बहला-फुसला कर चक्रधरपुर अपने घर लाया है. युवती हिन्दू धर्म की है. वहीं घर पर हिन्दू होने के सारे साक्ष्य मिटाकर उसे धर्मांतरण के लिए दबाव बनाया जाने लगा. केवल यही नहीं उसे प्रतिबंधित मांस खाने के लिए भी प्रताड़ित किया जा रहा है. चक्रधरपुर स्थित न्यायालय में घोषणा पत्र देने जब युवक, युवती एवं गवाहों को लेकर पहुंचे तब सारी घटना प्रकाश में आयी. गिरिराज सेना चक्रधरपुर के कमलदेव गिरि भी किसी काम से कोर्ट में पहुंचे थे. कमलदेव को देखकर युवक व गवाह भाग गए. वहीं युवती से कमलदेव ने पूछताछ की तो सारा मामला प्रकाश में आया. कमलदेव गिरि व गिरिराज सेना के सहयोग से युवती को उनके द्वारा सकुशल घर तक पहुंचाया जाएगा, बिना पुलिस की मदद लिये. युवती को रांची फ्लाइट से दिल्ली भेजने की तैयारी की जा रही है.







