
जमशेदपुर : मुख्यमंत्री हेंमत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन के खिलाफ इंटरनेट मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला सामने आया है. जमशेदपुर के घाटशिला के पोटका साइबर थाना में इसको लेकर एक एफआइआर लिखकर दिया गया है. पोटका प्रखंड के मटकू पंचायत के पंचायत समिति सदस्य पोमा सोरेन द्वारा मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी पर आपत्तिजनक टिप्पणणी की गयी है, जो गलत है. इस मामले में झामुमो के पोटका प्रखंड के पूर्व उपाध्यक्ष निरुप हांसदा ने साइबर थाना में एफआइआर दर्ज कराते हुए पंचायत समिति सदस्य पोमा सोरेन को आरोपी बनाया है और कार्रवाई करने की मांग की है. उन लोगों ने शिकायत दर्ज करायी है कि वे खुद इस पोस्ट से काफी आहत हुए है. इसको लेकर एफआइआर लिखकर दिया है. इस मामले में कार्रवाई की जानी चाहिे. इससे झामुमो के सारे लोगों के साथ साथ राज्य के मुखिया पर की गयी टिप्पणी से राज्य को आहत किया गया है. झामुमो नेता निरुप हांसदा ने मांग की है कि तत्काल कार्रवाई की जाये ताकि कोई और ऐसी टिप्पणी करने की हिम्मत नहीं जुटा सके. इस मौके पर निरुप हांसदा के साथ उज्जवल मंडल और मुकेश सीट भी मौजूद थे.








