रामगोपाल जेना/चक्रधरपुर: झरझरा बाजार समिति की बैठक चितपील पीड़ के मानकी बागुन सोय एवं केरा पीड के मानकी सिद्धेश्वर समाड के संयुक्त अध्यक्षता में झरझरा बाजार में हुई. इसमें झारखंड पार्टी के केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता महेंद्र जामुदा ने कहा प्रखंड कार्यालय चक्रधरपुर द्वारा पंचायत झरझरा में झरझरा हाट का बंदोबस्ती वित्तीय वर्ष 2023 – 24 के लिए खुला डाक के माध्यम से निविदा आमंत्रित किया गया था. जिसके तहत जगमोहन तांती को बाजार बंदोबस्ती कर दिया गया और इकरारनामा भी जगमोहन तांती बनाम सचिव पंचायत समिति, चक्रधरपुर सह प्रखंड विकास पदाधिकारी,चक्रधरपुर के साथ हुआ, गवाह के रूप में प्रखंड के प्रमुख का भी हस्ताक्षर लिया गया, और अग्रिम राशि भी जमा कर दी गई.(नीचे भी पढ़े)
लेकिन अब दो माह बीत जाने के बाद झरझरा बाजार एवं टोयबो बाजार एक ही है और उस बंदोबस्ती को रद्द किया जाता है ऐसा कहकर नोटिस निकाला जाता है जो की पूरी तरह से आज संवैधानिक है. चितपील पीड़ के मानकी बागुन सोय ने कहा कि झरझरा मौजा और टोयवो मौजा दोनों ही अलग अलग रेवेन्यू गांव है और झरझरा बाजार के नाम पर 1.28 एकड़ जमीन भी अंकित है तो कैसे दोनों बाजार एक हो सकता है. केरा पीड़ के मानकी सिद्धेश्वर समाड ने कहा प्रखंड पदाधिकारी ग्रामीण लोगों के बीच में अशांति फैलाने का काम कर रही है लोगों के बीच में मतभेद उत्पन्न कर रही है. जिससे क्षेत्र में शांति भंग होने की संभावना है और बिना क्षेत्र के मानकी को सूचना दिए बाजार का जांच कैसे कर सकती हैं.(नीचे भी पढ़े)
बाजार समिति के सदस्य एवं ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा अगर पदाधिकारी नहीं माने तो उच्च पदाधिकारी से लेकर न्यायालय के शरण में भी जाना पड़े तो वह पीछे नहीं हटेंगे. इस मौके पर जगमोहन तांती, कैरा गुन्दुवा, कृष्णा गगराई,भारत सिंह गगराई,लखन गगराई,गोविंद गगराई,लंबो गगराई,करण सिंह गगराई,बिंद्रा गगराई,शिवराम गगराई,सुरेश गागराई, बेनी राम भूमिज,सानिया तांती, गोंडो गुदुंवा,केरोनाथ भूमिज,लखीराम गागराई,बनमाली तांती एवं अन्य लोग उपस्थित थे.



