रामगोपाल जेना/ चक्रधरपुर: गोइलकेरा-चक्रधरपुर रास्ते से पश्चिम बंगाल ले जा रहे गोवंशीय पशुओं को चक्रधरपुर पुलिस ने मंगलवार की रात पदमपुर गांव समीप से जब्त किया था. जिसमें करीबन 145 मवेशी थे. उक्त मामले पर चक्रधरपुर थाना पुलिस ने गोवंशीय पशुओं की तस्करी तथा हत्या के विरुद्ध अज्ञातों पर मामला दर्ज किया है. वहीं जब्त मवेशियों को पुलिस ग्रामीणों में बांट दिया. मुफ्त में मवेशियों को लेने के लिए गुरुवार की सुबह से ही चक्रधरपुर थाना में ग्रामीण क्षेत्र के लोगों का भीड़ उमड़ी. पुलिस पदाधिकारियों ने ग्रामीणों से आधार कार्ड की छायाप्रति लेने के बाद उन्हें नि: शुल्क मवेशियों का बांट दिया. विदित हो कि एक महीने पहले पुलिस ने 102 गोवंशीय पशुओं के साथ पांच तस्करों और 10 मोटरसाइकिल समेत 4.98 लाख रुपए भी जब्त किया था. उस दौरान भी मवेशियों को ग्रामीणों में बांट दिए गए थे. इस बार 145 मवेशियों को पुलिस ने ग्रामीणों में बांट दिया.(नीचे भी पढ़े)

विदित हो कि मंगलवार रात पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी की, पश्चिम बंगाल के कुछ पशु तस्कर चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के कुछ स्थानीय लोगों के साथ मिलकर बड़े पैमाने में पशु तस्करी कर रहे है. चक्रधरपुर के पदमपुर से कुदलीबाड़ी बांझीकुसूम होते हुए रास्ते से पश्चिम बंगाल ले जाने वाले थे. जिसके बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कपिल चौधरी के नेतृत्व में एक टीम गठन कर छापामारी अभियान चलाया गया. जिसमें मंगलवार रात लगभग 12 बजे चक्रधरपुर सोनुआ मुख्य मार्ग के पदमपुर के पास से लगभग 145 पशुओं को लेकर कुछ लोग जा रहे थे, तभी पुलिस ने छापामारी की. जिसके बाद पशु तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग खड़े हुए. फिर पुलिस गोवंशीय पशुओं को पकड़ कर चक्रधरपुर थाना ले आया था. उन्हें आज ग्रामीणों के बीच बांट दिया गया.



