रामगोपाल जेना/चक्रधरपुर:ग्रामीण कार्य विभाग चक्रधरपुर की ओर से बेगुना गांव से लोटापहाड़ कोचापुर होते हुए इचाहातु सड़क जो बनाई गई है वह पहली बारिश के बाद ही धंसने लगा है, लोग परेशान हैं. लोटापहाड रेल फाटक के आगे तो रोड कई जगह धंस चुका है वहीं लोटापहाड में ही जहां पीसीसी पथ बनाना है उसको अधूरी छोड़ दी गई है. किस परिस्थिति में विभाग के कनीय अभियंता , सहायक अभियंता और तत्कालीन कार्यपालक अभियंता ने रोड को फाइनल कर दिया. विभाग में हाल ही में कार्यपालक अभियंता के रूप में योगदान देने वाले कार्यपालक अभियंता चंदन कुमार ने कहा की इसको जांच करेंगे. इसके बाद उसको ठीक कराया जाएगा.(नीचे भी पढ़े)

स्थानीय ग्रामीण जांच की मांग किए है कनीय अभियंता को कार्य के दौरान कई बार इसकी शिकायतें भी की गई थी, पर कनीय अभियंता ने ग्रामीणों की मांग को नजर अंदाज कर दिया है.
ग्रामीण अब संवेदक और विभाग के खिलाफ सड़क पर उतरने का मन बना लिए हैं. इसमें सबसे बड़ी बात है कि बरसों से निर्माण होने वाली सड़क आज भी कई जगह पर अधूरी छोड़ दी गई है. लोटापहाड़ चौक से मंदिर लेकर स्कूल तक आज कार्य अधूरी है जिसके कारण ग्रामीण परेशान है
. स्थानीय ग्रामीणों ने बताया एक तो संवेदक ने सड़क निर्माण को छोड़ दी. साथ ही अधूरी तो दूसरी ओर सड़क लगा धंसने है. दोषी अभियंताओं पर कार्रवाई की मांग की गई है. ग्रामीणों ने कहा की सड़क निर्माण के दौरान योजना स्थल कनीय अभियंता आते ही नही थे एक या दो दिन आए थे जब शिकायतें हुई तो दुबारा आए ही नहीं.














