रामगोपाल जेना/चक्रधरपुर : चक्रधरपुर स्थित कॉन्सेप्ट पब्लिक स्कूल में बाल संसद का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ. समारोह में चक्रधरपुर एसडीपीओ शुभम प्रकाश मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे. विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य परमानंद झा और वरिष्ठ शिक्षक उमेश सिंह ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया. इसके पश्चात मुख्य अतिथि ने स्कूल के हेड बॉय, हेड गर्ल एवं अन्य छात्र-छात्राओं को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. (नीचे भी पढ़ें)

शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री प्रकाश ने कहा कि अपने दायित्व का पालन करते हुए वे भविष्य की धरोहर हैं. उन्होंने छात्र-छात्राओं को नैतिक मूल्यों के साथ-साथ साइबर क्राइम और सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने की सलाह दी. प्रभारी प्राचार्य परमानंद झा ने कहा कि छात्रों में नेतृत्व क्षमता का विकास करना छात्र संसद का मुख्य उद्देश्य है. सदन के लिए ओलिएंडर, डेजी, लोटस, और जैस्मिन सदनों के कप्तान एवं उप कप्तान चुने गए. स्कूल के प्राध्यापक डॉ सुशांत के साथ स्कूल के विद्यार्थियों ने समारोह का संचालन किया.











