
चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम जिले के हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र में पड़ने वाले एनएच-75 मुख्य मार्ग किनारे स्थित चातोम्दा मार्केट का दवा घर, शिवाय वस्त्रालय और सुपर मार्केट में आधी रात को चोरों ने ताला तोड़कर नगद व समान चोरी कर लिया गया. घटना मंगलवार रात्रि करीब एक से तीन बजे के बीच चोरी हुई. घटनास्थल से थाना करीब 1500 मीटर की दुरी पर इतना बड़ा खंड हो गया है. चोरी के बारे में जानकारी तब हुआ जब दुकानदार अपनी दुकान खोलने के लिए आया और दुकान का सटर खोला पाया गया. वही बाकि दुकान का देखने लगा तो सभी का ताला तोड़ा हुआ पाया गया. इसकी सूचना थाना को दी गयी. थाना प्रभारी घटनास्थल आकर चोरी की घटना की जांच की. चोर कोई मामूली चोर नही था, वह भी दुकान के सामने गाड़ी लगाकर सामान लोड कर फरार हो गये. सीसीटीवी फुटेज में चोरी की तस्वीर कैद हो गयी है. चोरो की उम्र करीब 30 से 40 के करीब नजर आ रहे है. बड़ी आसानी से मेन शटर तोड़कर अन्दर प्रवेश किया और दवा दुकान में रखा नगद 12 हजार रुपये, कीमती दवा, हॉलिक्स, च्यमनप्रश, मार्क व समान उठा ले गये. सभी चोर एक दूसरे को फोन मे बात करते हुए चोरी का अंजाम दे दिया. वही दूसरी दुकान शिवाय वस्त्रालय का सभी ताला तोड़ लिया गया, लेकिन शटर का सेन्टर लॉक तोड़ने में कामयाबी नही होने के कारण चोरी नहीं हो सकी. तोड़ने का काफी प्रयास किया गया था. चोरों के हाथ मे रॉड व कटर से काटने का प्रतीत हो रहा है. वहीं तीसरा दुकान सुपर मार्केट राशन दुकान मे भी सामने वाला शटर का सभी ताला तोड़कर प्रवेश किया, सबसे पहले तो कैश काउटर खेलकर नगद 13 हजार रुपये, करीब 15 किलो होलिक्स, च्वनप्राश, बॉडी लोशन, तेल, साबुन, बिस्कुट, बाडी स्प्रे व अन्य चोरी कर लिया गया. एक ही रात मे तीन दुकान का चोरी होने के बाद दुकानदारो का रोंगटे खड़ा हो गया है. बीते माह ऐसे ही दो अज्ञात चोरो ने बैंक ऑफ इंडिया में चोरी करने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नही मिली. वही बाहर लगा सीसीटीवी कैमरा चोरी कर ली गयी है. इस तरह चोरी का अंजाम बढ़ते नजर आ रहे हैं, जिससे दुकानदारों कि नींद उड़ गयी है. सभी दुकानदारों ने लिखित शिकायत अज्ञात चोरो के किलाफ मामला दर्ज कर दिया गया.




