रामगोपाल जेना /चक्रधरपुर:पश्चिम सिंहभूम जिला के उपायुक्त अन्नय मित्तल ने बुधवार को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल के नव निर्मित भवन का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने अस्पताल भवन के भीतरी व बाहरी हिस्सों को देखा. कमरों में संवेदक द्वारा कराये गये कार्य की स्थिति से अवगत हुए. मौके पर डीसी ने कहा कि नया भवन बनकर तैयार है, जल्द ही एक तिथि निर्धारित कर इसका उद्घाटन किया जाएगा. इस दौरान पोड़ाहाट अनुमंडल पदाधिकारी रीना हांसदा, भवन निर्माण के कार्यपालक अभियंता शैफुल्ला अंसारी, कनीय अभियंता निशात आलम,संवेदक राजेंद्र प्रसाद साहू कंस्ट्रक्शन के प्रीतम कुमार, चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डा. अंशुमन शर्मा भी मौजूद थे.(नीचे भी पढ़े)

वहीं इससे पूर्व उपायुक्त ने चक्रधरपुर के चैनपुर स्थित आवासीय विद्यालय पहुंचकर भी निरीक्षण किया.जहां उन्होंने ट्रैक्टर से बच्चों को मैट्रिक परीक्षा केन्द्र ले जाने मामले के बारे में भी जानकारी ली. साथ ही भवन में कमरों की स्थिति इत्यादि को देखकर कई दिशा-निर्देश दिये. उपायुक्त ने चक्रधरपुर प्रखंड की इटिहासा पंचायत के जेनासाई डैम जाकर केज कल्चर विधि से होने वाले मछली पालन के कार्य संबंधित भी निरीक्षण किया. साथ ही ग्रामीणों द्वारा किये जा रहे बत्तख व मुर्गी पालन संबंधित भी जानकारी ली.(नीचे भी पढ़े)

डीसी ने कहा की यहां जल्द ही केज विधि से मछली पालन प्रारंभ किया जाएगा.साथ पर्यटन को बढ़ावा देने को लेकर डैम में बोटिंग भी शुरू कराई जाएगी. इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार सिन्हा के अलावे अन्य अधिकारी मौजूद थे.











