चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड के कालापाथर गांव में मंगलवार को लक्ष्मी नारायण क्लब के तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्घाटन पंचायत के मुखिया शिवचरण हांसदा और कुड़मी संस्कृति विकास समिति के केन्द्रीय अध्यक्ष स्वपन कुमार महतो ने दीप प्रज्वलित कर किया. मौके पर संबोधित करते हुए मुखिया शिवचरण हांसदा ने कहा कि रक्तदान महादान है. क्लब ने रक्तदान शिविर आयोजित कर सराहनीय कार्य किया है. उन्होंने कहा कि ग्रामीण रक्तदान कर किसी जरूरतमंद व्यक्ति की जीवन सुरक्षित करने में सहयोग करें.(नीचे भी पढ़े)
मौके पर कुड़मी संस्कृति विकास समिति के केन्द्रीय अध्यक्ष स्वपन कुमार महतो ने कहा कि समिति के बैनर तले समय समय पर रक्तदान शिविर आयोजित कर रक्त संग्रहित किया जाता है और जरूरतमंद व्यक्ति को अविलंब रक्त उपलव्ध कराया जाता है. शिविर में कुल 79 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष सनत पाल, सचिव विश्वकेतु पाल, सिद्धार्थ शंकर पाल, मानक चन्द्र पाल, शिव शंकर पाल, संजय पाल, शीतल माइति, भवेश महतो, गौतम पाल समेत अन्य उपस्थित थे.














