चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा के पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत महाथा के द्वारा तालाबंदी के दौरान आवश्यक वस्तुओं तथा खाद्य सामग्रियों की जमाखोरी या ज्यादा मूल्य पर आवश्यक वस्तु / खाद्य सामग्री इत्यादि बेचने से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत अथवा सहायता हेतु मोबाइल नंबर जारी किए गए हैं। जमाखोरी या ज्यादा मूल्य पर आवश्यक वस्तु, खाद्य सामग्री इत्यादि बेचने से संबंधित कोई भी जानकारी, शिकायत, सूचना के सत्यापन एवं सहायता के लिए जिला प्रशासन द्वारा जारी नंबर पर कॉल किया जा सकता है। इस संबंध में स्थानीय थाना को भी सूचित कर सकते हैं। प्राप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
चाईबासा पुलिस समेत सभी सरकारी विभागों के साथ मिलकर 24 घंटे कार्यरत
पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत माहथा के द्वारा आम जनों से यह अपील की गई है कि COVID-19 से संबंधित अफवाहों या असत्यापित सूचनाओं पर बिल्कुल ध्यान ना दें। चाईबासा पुलिस अन्य सरकारी विभागों के साथ मिलकर 24 व सभी दिन कार्य कर रही है, ताकि 21 दिन की तालाबंदी के दौरान किसी भी नागरिक को कोई परेशानी ना हो। इसके साथ ही आवश्यक वस्तु तथा खाद्य सामग्रियों एवं जमाखोरी को रोकने के लिए भी पुलिस और प्रशासन कृत संकल्प है।
शिकायत या सहायता के लिए जारी दूरभाष नंबर 24 घंटे कार्यरत
कोरोना वायरस के संक्रमण के मद्देनजर तालाबंदी के आलोक में जिला अंतर्गत आवश्यक वस्तु तथा खाद्य सामग्रियों एवं कालाबाजारी / जमाखोरी को रोकने तथा ट्विटर के माध्यम से अन्य कोई भी सूचना प्राप्त होने पर त्वरित कार्रवाई हेतु जारी किए गए उपर्युक्त व्हाट्सएप / मोबाइल / दूरभाष नंबर 24 घंटे व सभी दिवस को कार्यरत रहेंगे।
फोन कॉल्स पर सतत निगरानी और त्वरित निष्पादन के लिए नियंत्रण कक्ष और पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति
प्राप्त शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करने हेतु तथा नियमित सतत निगरानी एवं पर्यवेक्षण की आवश्यकता को देखते हुए पीसीआर / जिला नियंत्रण कक्ष, चाईबासा में पुलिस निरीक्षक जितेंद्र सिंह की अध्यक्षता में 8 सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। टीम के वरीय प्रभार में पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, चाईबासा रहेंगे। जिला नियंत्रण कक्ष में पंजी संधारित करते हुए दूरभाष, व्हाट्सएप, टि्वटर से प्राप्त शिकायतों को अंकित कर त्वरित गति से उनका निष्पादन सुनिश्चित करने का आदेश पुलिस अधीक्षक के द्वारा दिया गया है।
इस नंबर पर कॉल करें
- 9508243546 – व्हाट्सएप
- 9931422251 – व्हाट्सएप
- जिला नियंत्रण कक्ष, चाईबासा- 9297878404
- 06582-259911/255164
- 1950 / 100







