रामगोपाल जेना / चक्रधरपुर : चक्रधरपुर नगर के पोटका तालाब में विधायक सुखराम उरांव के विधायक मद से स्नान घाट निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया गया. इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य की शुरुआत की. कार्यक्रम के दौरान विधायक प्रतिनिधि पीरू हेब्रम, माझी बाबा लांगो माझी, नायके बाबा कोंदा मुर्मू, टिंकू प्रधान, पच्चू बेसरा, भानू बाजरा, मोतीलाल मुर्मू, मोटू मुर्मू, आशा मुर्मू, सुनिया हेब्रम सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे. (नीचे भी पढे़ं)
इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव का स्थानीय लोगों द्वारा सामाजिक परंपरा के अनुसार गर्मजोशी से स्वागत किया गया. कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने इस जनहितकारी योजना के लिए विधायक सुखराम उरांव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्नान घाट बनने से क्षेत्र के लोगों को काफी सुविधा मिलेगी. बताया गया कि दो स्नान घाट का निर्माण लगभग 9 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा, जिससे स्थानीय लोगों को सुरक्षित और सुव्यवस्थित स्नान की सुविधा उपलब्ध होगी. यह कार्य क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.




