गोइलकेरा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा प्रखंड के संतरा वन क्षेत्र अंतर्गत अमराई कितापी गांव के टोपनोसाई टोला में एक दंतेल हाथी ने महिला का पटक पटक कर मार डाला. इस दौरान बचाने आए महिला के पति व बच्चे को भी हाथी ने उन्हें भी घायल कर दिया है. बाकी परिजन किसी तरह जान बचाकर भागने में सफल रहे. घायलों को सीकेपी अनुमंडल अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चाईबासा रेफर कर दिया गया. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. ग्रामीण घरों से निकलने से भी परहेज कर रहे है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि पूरे परिवार के लोग घर के पास मौजूद थे. (नीचे भी पढ़े)
इस दौरान अचानक जंगल की ओर से आए दंतेल हाथी ने महिला को सूंढ़ से पकड़कर पटक पटक कर मार डाला, जिससे मौके पर ही महिला की मौत हो गयी. इस दौरान महिला के पति व बेटा भी घायल हो गया. काफी परिजन किसी तरह अपनी जान बचाकर भागने में सफल रहे. वन विभाग ने हाथी के हमले की पुष्टि करते हुए ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील की. वन विभाग ने हाथी को भगाने के लिए पटाखे उपलब्ध कराए.वन क्षेत्र पदाधिकारी ने बताया कि सूचना मिलते ही वनरक्षी और पुलिस प्रशासन को मौके पर भेजा गया है तथा हाथी को खदेड़ने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. गौरतलब है कि चाईबासा जिले में बीते चार दिनों के भीतर हाथियों के हमलों में अब तक पांच लोगों की जान जा चुकी है, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हैं.















