
रामगोपाल जेना / चक्रधरपुर : ओड़िशा के फर्जी चालान पर अवैध बालू खनन मामले में आ रही लगातार शिकायत पर बीते रात चक्रधरपुर पुलिस ने कारवाई की है. इस दौरान पांच हाइवा पकड़ा गया. पांच हाइवा जेएच16ए9467, जेएच05बीडी 8944, जेएच16ए9469, जेएच06एल3272, जेएच16ए 7259 शामिल हैं. एसडीएम चक्रधरपुर द्वारा अग्रतर कार्रवाई के लिए जिला खनन और जिला परिवहन को पत्र भेज दिया गया है.














